CG NIKAY ELECTION VOTING 2025 : भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने डाला वोट, जानिए क्या कहा …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NIKAY ELECTION VOTING 2025: BJP Mayor candidate Meenal Choubey casts his vote, know what he said…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। राजधानी रायपुर में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने मतदान किया और जीत को लेकर विश्वास जताया। उन्होंने कहा, “हमें पूरा भरोसा है कि इस बार जनता भाजपा के पक्ष में मतदान कर रही है। लोगों में जबरदस्त उत्साह है। मैंने लगातार 15 साल नगर निगम में जनता के अधिकारों के लिए काम किया है, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है। जनता मेरे अनुभव का लाभ देगी और भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी।”

आज हो रहा 10 नगर निगमों में मतदान, 15 फरवरी को नतीजे –

छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में महापौर और पार्षद चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चलेगी। इस बार के चुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक होने के कारण परिणामों पर खासा असर पड़ सकता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related