CG SEX CD SCANDAL : छत्तीसगढ़ का बहुचर्चित कथित सेक्स सीडी कांड की सुनवाई टली, जानिए अब कब होगी सुनवाई

Date:

CG SEX CD SCANDAL : रायपुर। विशेष सीबीआई कोर्ट में पूर्व मंत्री के अश्लील सीडी कांड की सुनवाई आज फिर टल गई। 2018 में हुए सीडी कांड की सुनवाई सात साल बाद फिर से शुरू होनी थी। बचाव पक्ष के वकील फैसल रिजवी ने बताया कि आज की सुनवाई 25 फरवरी तक के लिए टल गई है। इस मामले में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता आरोपी हैं।

CG SEX CD SCANDAL : बता दें कि अक्टूबर 2017 में छत्तीसगढ़ में एक सेक्स सीडी सामने आई थी। इसे कथित रूप से तत्कालीन भाजपा सरकार के लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत का बताया जा रहा था। रायपुर के सिविल लाइन थाने में इसका मुकदमा दर्ज हुआ। बाद में पुलिस दिल्ली से पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार कर लाई थी। कांग्रेस इसे तत्कालीन सरकार की साजिश बताती रही। सितंबर 2018 में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को भी गिरफ्तार किया गया था। उन पर साजिश रचने का आरोप था। भूपेश बघेल ने जमानत लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश भर में भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर गई। इस गिरफ्तारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नया जोश दिया। नवंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में जीतकर भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

VANDE BHARAT ATTACK : वंदे भारत पर पथराव, भागवत सवार

VANDE BHARAT ATTACK : Stones pelted at Vande Bharat,...

FLIGHT UPDATE : अंबिकापुर से दिल्ली उड़ान फाइनल

FLIGHT UPDATE : Ambikapur to Delhi flight finalised अंबिकापुर. अंबिकापुर...

प्रलोभन का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, महिला ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप 

कटघोरा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा में पदस्थ...