Naxalite surrender: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 3 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Naxalite surrender: दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल क्षेत्र दंतेवाड़ा में चलाये जा रहे लोन वर्राटू अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 3 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। 3 लाख की इनामी महिला नक्सली मासे माड़वी के साथ ही दो लाख की इनामी रामबती उर्फ संध्या कुंजाम भी शामिल है। समर्पित नक्सलियों में 1 लाख का इनामी नक्सली देवा उर्फ नरेश भी शामिल है। सभी नक्सलियों ने एसपी गौरव रॉय के समक्ष सरेंडर किया है।

बता दें कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में सुरक्षाबलों की तरफ से प्रदेश में लगातार नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। इन्ही कार्रवाई के चलते कई नक्सली लगातार सरेंडर कर रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related