RAIPUR BREAKING : सेंट्रल जेल में अफ्रीकी मूल के कैदी ने की आत्महत्या

Date:

RAIPUR BREAKING: Prisoner of African origin commits suicide in Central Jail

रायपुर। रायपुर केंद्रीय जेल में एक अफ्रीकी मूल के कैदी ने आत्महत्या कर ली है। कैदी पेट्रिक यूबीके बायको 2021 से ड्रग्स तस्करी के मामले में जेल में बंद था। घटना की जानकारी मिलने पर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में गंज थाना पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार किया।

कैसे हुआ था पेट्रिक का गिरफ्तार? –

2021 में रायपुर पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पेट्रिक को मुंबई के नालासोपारा स्थित उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी गोपनीय तरीके से की गई थी। पुलिस ने पेट्रिक के ठिकाने पर छापा मारते वक्त खुद को उसका दोस्त बताकर उसे काबू में किया और रायपुर ले आई।

मुंबई से रायपुर तक फैला था नेटवर्क –

पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि पेट्रिक ने रायपुर में ड्रग्स की सप्लाई चेन तैयार की थी। वह मुंबई के ट्रांसपोर्टर रायडेन बेथेला की मदद से राजधानी रायपुर में ड्रग्स सप्लाई करता था। रायडेन की गिरफ्तारी के बाद ही पुलिस को पेट्रिक के बारे में सुराग मिला था।

पेट्रिक मुंबई में ऑटो और टैक्सी चालकों का इस्तेमाल कर ड्रग्स ग्राहकों तक पहुंचाता था। वह उन्हें ड्रग्स डिलीवरी के बदले कमीशन देता था। पुलिस के अनुसार, पेट्रिक का नेटवर्क इतना मजबूत था कि उसके संपर्क में 30 से ज्यादा टैक्सी और ऑटो चालक थे।

पार्टी से ड्रग्स तक का सफर –

पेट्रिक और रायडेन की मुलाकात मुंबई के एक क्लब में हुई थी, जहां से रायडेन ने पेट्रिक से ड्रग्स खरीदना शुरू किया। धीरे-धीरे यह संबंध ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क में बदल गया। रायडेन के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने पेट्रिक के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया।

जेल में आत्महत्या ने खड़े किए सवाल –

पेट्रिक की आत्महत्या ने जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की जांच जारी है, और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस आत्महत्या के पीछे कोई साजिश या दबाव तो नहीं था।

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

GOLD SILVER CRASH : सोना-चांदी क्रैश …

GOLD SILVER CRASH : Gold and Silver Crash ... नई...

CHHATTISGARH : रायपुर को मिला NSTI

CHHATTISGARH : Raipur gets NSTI रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के...