BREAKING : मुठभेड़ में 3 खालिस्तानी आतंकी ढेर, दो AK-47 और पिस्टल बरामद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: 3 Khalistani terrorists killed in encounter, two AK-47 and pistol recovered

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में यूपी और पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सोमवार सुबह पूरनपुर क्षेत्र के हरदोई ब्रांच नहर के पास हुई मुठभेड़ में तीन खालिस्तानी आतंकियों को मार गिराया गया। मारे गए आतंकियों की पहचान गुरविंदर, जसप्रीत और रवि के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि ये तीनों आतंकी खालिस्तान कमांडो फोर्स से जुड़े हुए थे और पंजाब के गुरदासपुर में एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला करने के मामले में वांछित थे।

सोमवार सुबह करीब 5 बजे, यूपी और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने पूरनपुर क्षेत्र में आतंकियों को घेर लिया। आतंकियों ने पुलिस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए तीनों को मार गिराया।

बरामदगी –

दो AK-47 राइफल
दो पिस्टल

पंजाब पुलिस की तत्परता –

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया था ताकि आतंकी भाग न सकें। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रही हैं कि इन आतंकियों के अन्य सहयोगी कहां सक्रिय हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह ऑपरेशन एक बड़ी सफलता है और इससे आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जांच जारी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related