संसद में हुए धक्कामुक्की को लेकर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा – नेता प्रतिपक्ष बनने लायक नहीं राहुल गांधी

Date:

नई दिल्ली। भाजपा ने संसद में विपक्षी सांसदों के आचरण को अशालीन, अशोभनीय, उद्दंड , गुंडागर्दी और शर्मनाक करार दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर शारीरिक बल का प्रयोग कर लोकतंत्र को कुचलने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे नेता प्रतिपक्ष के पद पर रहने के लायक नहीं है। शिवराज सिंह चौहान के अनुसार संसद में किये गए अभारतीय आचरण के लिए देश उन्हें माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि संसद में इस तरह से व्यवहार के लिए राहुल गांधी के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई होनी चाहिए। शिवराज सिंह चौहान ने साफ किया कि वे राहुल गांधी पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं, बल्कि संसद में जो हुआ केवल उसका सच सामने रख रहे हैं।

राहुल गांधी ने भाजपा सांसदों के साथ की धक्कामुक्की: भाजपा

उन्होंने कहा कि इसके पहले कांग्रेस के सांसद लगातार संसद भवन के द्वार पर प्रदर्शन करते रहे हैं और इस दौरान वे खुद व अन्य भाजपा सांसद दूसरे दरवाजे या साइड से संसद भवन में जाते रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी न सिर्फ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे भाजपा सांसदों के बीच पहुंच गए बल्कि उनके साथ धक्का-मुक्की भी करने लगे। जबकि वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने राहुल गांधी को बगल से जाने की सलाह दे रहे थे। कांग्रेस द्वारा धक्का-मुक्की शुरूआत भाजपा सांसदों द्वारा किये जाने के आरोप का जवाब देते हुए चौहान ने कहा कि आखिरकार राहुल गांधी भाजपा सांसदों के बीच में गए ही क्यों। जाहिर है उनकी मंशा पहले से लोकतंत्र की मर्यादा को कुलचने की थी।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व ने विपक्षी सांसद सिर्फ संसद भवन के द्वार पर भाजपा सासंदों के साथ शर्मनाक व्यवहार तक सीमित नहीं रहे बल्कि लोकसभा के भीतर भी अध्यक्ष की आसंदी तक पहुंच गए। आजादी के बाद पहली बार लोकसभा अध्यक्ष की आसंदी को पैरों तले कुचला गया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा नगालैंड से भाजपा की महिला आदिवासी सांसद एस फांगनोन कोन्याक से दु‌र्व्यवहार और मुकेश राजपूत व प्रताप सारंगी जैसे बुजुर्ग सांसदों के साथ धक्का-मुक्की करना भारतीय संस्कृति और मर्यादा के खिलाफ है। भारतीय संस्कृति महिलाओं और बुजुर्गों का सम्मान करना सिखाती है।

राहुल गांधी ने बाहुबल का प्रयोग किया: भाजपा

उनके अनुसार प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी द्वारा माफी मांगने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन वहां भी राहुल गांधी का अहंकार झलक रहा था।
शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा इस तरह की अशोभनीय राजनीति पर हैरानी जताते हुए कहा कि क्या संसद में अब तर्कों और तथ्यों के साथ बहस के बजाय शारीरिक ताकत का प्रयोग किया जाएगा। जिस तरीके से राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के सांसद बाहुबल किया लोकतंत्र में कतई स्वीकार्य नहीं होगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

Maharashtra Municipal Corporation Elections: महानगरपालिका चुनावों में भाजपा की धमाकेदार जीत, फडणवीस की रणनीति पर लगी मुहर

Maharashtra Municipal Corporation Elections:  मुंबई। महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिकाओं...

CMHO के निलंबन कार्रवाई से भड़के कर्मचारी, संभाग स्तरीय घेराव का ऐलान

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में मुख्य चिकित्सा एवं...