BREAKING : विनय कुमार बने बिहार के नए डीजीपी, 14 दिसंबर को संभालेंगे पदभार

Date:

BREAKING: Vinay Kumar becomes the new DGP of Bihar, will take charge on December 14

पटना। 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार को बिहार का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। वे 14 दिसंबर को पदभार ग्रहण करेंगे और उनका कार्यकाल दो वर्षों का होगा। विनय कुमार वर्तमान में बिहार पुलिस भवन निर्माण विभाग के डीजी के पद पर कार्यरत हैं और इससे पहले एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और एडीजी सीआईडी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।

आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके विनय कुमार को एक ईमानदार और कुशल अधिकारी के रूप में जाना जाता है। वे वर्तमान डीजीपी आलोक राज की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 19 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। आलोक राज 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल निगरानी के डीजी के पद पर कार्यरत थे।

नियुक्ति से पहले अटकलें –

विनय कुमार की नियुक्ति से पहले मुख्यमंत्री आवास पर उनकी मुलाकात को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। उनकी नियुक्ति के लिए सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा था। हालांकि, रेस में आलोक राज और शोभा अहोटकर का नाम भी शामिल था, लेकिन सरकार ने विनय कुमार पर भरोसा जताया।

अन्य नियुक्तियां –

निगरानी डीजी का पद भी आलोक राज से वापस ले लिया गया है। अब सिविल डिफेंस के डीजी जीएस गंगवार को निगरानी डीजी नियुक्त किया गया है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : भाजपा में बड़ा फेरबदल शुरू …

CHHATTISGARH : Major reshuffle begins in BJP... रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा...

CHHATTISGARH : मोदी की अपील पर कांग्रेस का पलटवार

CHHATTISGARH : Congress counterattacks on Modi's appeal रायपुर। छत्तीसगढ़ की...

IPL 2026 : RCB-KKR मैच से पहले रायपुर में बवाल

IPL 2026 : Chaos in Raipur before RCB-KKR match रायपुर....