BREAKING : किसानों ने दिल्ली चलो मार्च रोका, पुलिस ने तितर-बितर करने के लिए दागे आंसू गैस के गोले

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: Farmers stopped Delhi Chalo march, police fired tear gas shells to disperse them.

किसानों का एक जत्था रविवार (8 दिसंबर) को फिर दिल्ली की ओर आज फिर से कूच कर गया है। शंभू बॉर्डर से 101 किसानों का जत्‍था जैसे ही रवाना हुआ तो उनका सामना सुरक्षाबलों से हुआ है। किसान और सुरक्षाबल के जवान आमने-सामने हैं। दरअसल, किसान MSP के लिए कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर सरकार पर लगातार दबाव बना रहे हैं। किसानों को दिल्ली की ओर आने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। दिल्ली-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है इतना ही नहीं सड़क पर कीलें लगाई गई हैं। इसके साथ ही कंक्रीट की दीवार को भी बनाया गया है। जहां किसान विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस ने किसानों का पहचान पत्र मांगा है। इस बीच आगे बढ़ने की जिद पर अड़े किसानों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। शंभू बॉर्डर पर अब स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई है। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए कानूनी गारंटी समेत विभिन्न मांगों को पूरा करने का दबाव बना रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने आज ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू करने वाले किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही पंजाब के सीमा क्षेत्र में आने वाले शंभू बॉर्डर पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी संख्या में तैनाती की गई है। आपको बता दें कि शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे एक किसान ने कहा कि ‘पुलिस पहचान पत्र मांग रही है, लेकिन उन्हें गारंटी देनी चाहिए कि वे हमें दिल्ली जाने देंगे। उनका कहना है कि दिल्ली जाने की अनुमति नहीं है फिर हम पहचान पत्र क्यों दें? अगर वे हमें दिल्ली जाने देंगे तो हम पहचान पत्र देंगे।’

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related