SEX RACKET BREAKING : स्पा की आड़ में देह व्यापार, महिला गिरफ्तार, 2 लड़कियों को गया बचाया

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SEX RACKET BREAKING: Prostitution under the guise of spa, woman arrested, 2 girls saved

मुंबई। महाराष्ट्र के लातूर में एक स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलाने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अनैतिक मानवी तस्करी सेल की टीम ने बार्शी रोड स्थित डायमंड स्पा पर छापा मारकर यह कार्रवाई की है. जांच में पता चला कि आरोपी महिला लड़कियों को पैसों, रहने और खाने की सुविधाओं का झांसा देकर इस अवैध धंधे में धकेलती थी.

दरअसल, अनैतिक मानव तस्करी निरोधक सेल के अधिकारियों को शहर के बार्शी रोड पर स्थित डायमंड स्पा नामक मसाज सेंटर में वेश्यावृत्ति चलने की सूचना मिली थी. इसके चलते पुलिस टीम ने इस स्पा सेंटर पर छापा मारा और एक महिला और दो लड़कियों को हिरासत में लिया. इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जूट गई.

आगे की जांच के बाद हिरासत में ली गई दो लड़कियों और बाहर के एक गांव की रहने वाली लड़कियों ने बताया कि स्पा चलाने वाली आरोपी महिला पीड़ित लड़कियों को पैसे और खाने का लालच देकर वेश्यावृत्ति करवाती थी. यह जानकारी सामने आते ही मानव तस्करी सेल की टीम ने हिरासत में ली गई दो पीड़ित लड़कियों को छुड़ाया और उन्हें घर भेज दिया.

इस मामले में शहर के एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 147 और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 के तहत हिरासत में ली गई आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक सुधाकर देडे इस मामले में आगे की जांच कर रहे हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related