Ajab-Gajab: वकील ने अपने ही क्लाइंट को लगाया चुना, फर्जी हस्ताक्षर कर उसकी कार कर ली अपने नाम 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal
Ajab-Gajab:रायपुर। रायपुर में एक वकील का गजब कारनामा सामने आया है। वकील ने अपने क्लाइंट के फर्जी हस्ताक्षर कर उसकी चारपहिया गाड़ी अपने नाम कर ली। इसके पहले क्लाइंट के घर को भी किसी ओर को बेच दिया था। थाने में अपराध दर्ज होने के बाद वकील और एजेंट दोनों फेरार है, जिसे पुलिस खोज रही है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार वकील ने पहले उसके घर का इकरारनामा कर किसी और को बेच दिया था। थाने में शिकायत के बाद उसने राजीनामा किया, लेकिन वकील ने जेल से छुड़ाने के लिए प्रार्थी से कई जगह हस्ताक्षर लिए। इस वजह से उसे अपने क्लाइंट के हस्ताक्षर मालूम थे। उसने इसी बात का फायदा उठाया।
खमतराई पुलिस के अनुसार मामला 2 अप्रैल का है। धोखाधड़ी साबित होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार आरोपी वकील मोहम्मद सुल्तान अहमद व आरटीओ एजेंट मो. परवेज दोनों फरार हैं। अनिल वर्मा ने अपनी जमानत कराने के लिए सुल्तान को अधिकृत किया था। सुल्तान ने इसी बात का फायदा उठाकर धोखाधड़ी की। अपराध दर्ज होने के बाद से दोनों फरार हैं।
- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related