JHARKHAND ELECTION RESULT 2024 : छत्तीसगढ़ की बेटी पूर्णिमा साहू ने जीती झारखंड की सबसे हॉट सीट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

JHARKHAND ELECTION RESULT 2024: Chhattisgarh’s daughter Purnima Sahu won the hottest seat of Jharkhand.

डेस्क। छत्तीसगढ़ की बेटी पूर्णिमा साहू दास ने झारखंड की सबसे हॉट सीटों में शुमार जमशेदपुर पूर्वी का चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस के डॉक्टर अजॉय कुमार को करारी मात दी है। पूर्णिमा साहू ने कांग्रेस उम्मीदवार अजॉय कुमार को 42,871 वोटों से हराया। पूर्णिमा साहू को चुनाव में 1,07,191 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के अजॉय कुमार को मजह 64,320 वोट ही मिले।

पूर्णिमा साहू सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहु हैं। उनके चुनाव में उतरने से मुकाबला काफी रोचक हो गया था। बेहद सरल और सहज स्वभाव होने की वजह से पूर्णिमा साहू बेहद कम समय में महिलाओं और आम जनता में काफी लोकप्रिय हो गई थीं। जिसका फायदा उन्हें चुनाव में देखने को मिला।

चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें मतदाताओं को भरपूर आशीर्वाद मिला। कहीं उन्हें बेटी का मान मिला तो कही बहू के तौर पर मतदाताओं का आशीर्वाद और दुलार मिला। प्रचार के दौरान कई जगहों पर उनकी आरती तक उतारी गई और मतदाताओं ने बहु के रूप में उन्हें नेग तक दिया।

कौन है पूर्णिमा साहू दास?

पूर्णिमा साहू छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की रहने वाली हैं। बेहद सामान्य परिवार से आने वाली पूर्णिमा साहू की शादी 8 मार्च 2019 को झारखंड के तत्कालीन मंत्री रघुवर दास के बेटे ललित दास से हुई थी। उनके पिता एक व्यवसायी हैं। शादी से पहले वे एक मीडिया संस्थान में काम करती थी।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवरदास को अपने बेटे ललित के लिए सहज और सरल स्वभाव की घरेलू लड़की की तलाश थी। उनकी तलाश छत्तीसगढ़ के रायपुर में जाकर खत्म हुई। उन्हें अपने किसी रिश्तेदार के जरिए पूर्णिमा के बारे में पता चला। जिसके बाद उन्होंने पूर्णिमा के माता-पिता से संपर्क किया।

रघुवर दास और उनकी पत्नी को पूर्णिमा पहली ही नजर में पसंद आ गई थी, जिसके बाद धूमधाम से पूर्णिमा और ललित की शादी हुई। उनके शादी के रिसेप्शन में गृहमंत्री अमित शाह से लेकर पीएम मोदी तक तमाम मेहमान पहुंचे थे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related