Maharashtra Election Result: चुनाव परिणाम पर देवेंद्र फडणवीस की मां ने दी प्रतिक्रिया, कहा -‘मेरा बेटा ही बनेगा मुख्यमंत्री’

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Vidhan Sabha Election Result) में महायुति गठबंधन एक बार फिर सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। इसी बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या एक बार फिर एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा या भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को इस बार मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

मेरे बेटे ने 24 घंटे मेहनत की: सरिता फडणवीस

इसी बीच देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस ने कहा, “बेशक, वह मुख्यमंत्री बनेंगे। यह एक बड़ा दिन है क्योंकि मेरा बेटा राज्य में एक बड़ा नेता बन गया है। वह 24 घंटे कड़ी मेहनत कर रहा था। उसने ना खाने की परवाह की न सोने की परवाह की। वो सिर्फ प्रचार-प्रचार और प्रचार करता रहा।”

ज्यादा सीटों का मतलब सीएम फेस नहीं: एकनाथ शिंदे

वहीं, एकनाथ शिंदे ने चुनावी परिणाम पर रिएक्शन दिया है। शिंदे ने कहा कि अगर चुनाव में कोई ज्यादा सीट ले आता है तो वो सीएम फेस नहीं होता है। शिंदे के बयान से साफ हो गया है कि उन्होंने सीएम पद पर दावा ठोक दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related