Naxalite arrested news: पुलिस ने दो हार्डकोर नक्सलियों को किया गिरफ्तार, कई गंभीर वारदातों में शामिल होने का आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Naxalite arrested news: कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान में दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सलियों पर गंभीर वारदातों में शामिल होने का आरोप। वहीं पुलिस को मिली इस सफलता को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की सराहना की है। वहीं इस दौरान पुलिस ने नागरिकों से नक्सली गतिविधियों की सूचना देने की अपील की।

दरअसल ग्राम बोल्दा हत्या कांड (2018) में आरोपी प्रशांत उर्फ सतीश मीडियम को गिरफ्तार कर झलमला थाने में दर्ज हत्या मामले में न्यायालय में पेश किया। वहीं बकोदा जंगल (2021) मामले में महिला नक्सली शर्मिला उर्फ सोमे को भी गिरफ्तार किया। बकोदा मामले में 10 लाख नगद, 430 जिंदा कारतूस, और विस्फोटक बरामद किया गया था। पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में गश्त और सर्चिंग के दौरान आरोपियों का पता लगाया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related