बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने गए 7 बच्चे गहरे पानी में डूबे, 5 की मौत और 2 की तलाश जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रोहतास (सासाराम)। बिहार के सासाराम में तुम्बा गांव के निकट सोन नदी में रविवार को स्नान करने गए सात बच्चे डूब गए, जिसमें तीन बच्चियां भी शामिल हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पांच बच्चों का शव निकाला गया है। दो बच्चों की खोजबीन जारी है। घटना की सूचना मिलते आला-अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

गोताखोरों की मदद से अबतक पांच बच्चों का रेस्क्यू किया गया है। इनमें से तीन की मौत हो चुकी थी। जबकि, 2 बच्चों की सांस चल रही थी। दोनों बच्चों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहतास भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उन दोनों को भी मृत घोषित कर दिया।

डूबे बच्चों के नाम

डूबे किशोर में अभय कुमार उम्र 10 वर्ष, विवेक कुमार उम्र 12 वर्ष,राजू कुमार उम्र 12 वर्ष शामिल हैं। ये सभी तुम्बा के रहने वाले हैं। जबकि, इनके रिश्तेदार रांची झारखंड निवासी नंद किशोर गौड़ के पुत्र पवन कुमार उम्र सात वर्ष, पुत्री नाव्या कुमारी उम्र 13 वर्ष निधि कुमारी उम्र 12 वर्ष, गुनगुन कुमारी उम्र 8 वर्ष शामिल हैं।

कैसे हुआ हादसा

सभी अपने परिजन और कुछ अन्य बच्चों के साथ सोन नदी में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान, एक का पैर फिसल गया, और उसे बचाने में धीरे धीरे सभी नदी के गहरे पानी में चले गए। तीन किशोर किसी प्रकार अपना जान बचाने में सफल रहे, जो बाहर निकल गए।शेष सात पानी में डूब गए।जिसमे से रांची निवासी नंदकिशोर के सभी दो लड़का और दो लड़की और अभय समेत पांच का शव नदी किनारे से बरामद कर लिया गया है। शेष दो की खोज जारी है।घटनास्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष निकुंज भूषण कैंप कर रहे हैं। दोनों बच्चों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि एक अन्य किशोर का शव मिल गया है। पहचान की जा रही है। प्रयास है कि सभी का शव खोज लिया जाए।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related