देश दुनियाTrending Now

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देना नरसिंहानंद को पड़ा भारी, एक और FIR हुई दर्ज

ठाणे। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद बुरे फंस गए हैं। यति के विवादित बयान को लेकर महाराष्ट्र में ठाणे पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, पुजारी यति ने कथित तौर पर 29 सितंबर को गाजियाबाद में हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के अध्यक्ष की शिकायत के आधार पर ठाणे में मुंब्रा पुलिस ने 3 अक्टूबर को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। मुंब्रा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव बनाए रखने के लिए हानिकारक कार्य करना), 197 (राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक आरोप और दावे), 299 (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का इरादा) और 302 (जानबूझकर किसी अन्य व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए शब्दों का उच्चारण करना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: