CG BREAKING: Congress committee starts investigation in tribal student death case
बीजापुर। बीजापुर के दुगईगुड़ा में आवासीय विद्यालय में पहली कक्षा के आदिवासी छात्र राजेश पुनेम की अचानक मौत हो गई। छात्र को आवापल्ली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कांग्रेस ने मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति गठित की है, जिसके संयोजक बीजापुर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम हैं। समिति आज घटना स्थल पर जांच करेगी और रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेगी।

