CG NEWS: Review meeting to be held under the chairmanship of Nitin Gadkari, discussion on highway projects of Chhattisgarh
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 30 सितंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी।
बैठक के मुख्य बिंदु –
– छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव और राज्य के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
– राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
– अयोध्या से जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की प्रगति का आकलन होगा।
– वन विभाग से क्लीयरेंस, राजस्व और खनन से जुड़े मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा।

