CG BREAKING : राष्ट्रकूल देशों का संसदीय सम्मेलन, डॉ. रमन सिंह की पहली विदेश यात्रा

Date:

CG BREAKING: Parliamentary conference of Commonwealth countries, Dr. Raman Singh’s first foreign visit

रायपुर। राष्ट्रकूल देशों का संसदीय सम्मेलन 3-8 नवंबर तक सिडनी आस्ट्रेलिया में आयोजित किया गया है। इसमें विधानसभा अध्यक्षडॉ रमन सिंह, सचिव दिनेश शर्मा और स्पीकर की ओर से एक प्रतिनिधि शामिल होंगे। कल इस सम्मेलन पर ब्रीफिंग के लिए लोकसभाअध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली में सभी राज्यों के विस अध्यक्ष, सचिवों के लिए बैठक आयोजित की थी। इसमें 67 वें  सिडनी सम्मेलन मेंचर्चा के विषय और प्री ,पोस्ट कॉफ्रेंस टूर प्रोग्राम की भी जानकारी दी गई।

बतौर स्पीकर डॉ. सिंह की यह पहली विदेश यात्रा होगी। वे 2 नवंबर को रवाना होंगे और 14 नवंबर को लौटेंगे। दिन के सम्मेलन मेंवर्तमान वैश्विक परिदृश्य पर  8 अलग अलग सत्र होंगे। इनमें से एक सत्र में डॉ. सिंह का भी संबोधन होगा। सम्मेलन से पहले और बादमें पीठासीन अधिकारी किन्ही तीन देशों की यात्रा कर सकतें हैं। इसमें डॉ सिंह ने न्यूजीलैंड, बॉली का चयन किया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related