CG NAXAL BREAKING : सुकमा मुठभेड़ में 2 नक्सली ढ़ेर

Date:

CG NAXAL BREAKING: 2 Naxalites killed in Sukma encounter

सुकमा। जिले के थाना चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत करकनगुड़ा के जंगल-पहाड़ी में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें डीआरजी, सीआरपीएफ व कोबरा के जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया।

करकनगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों की बटालियन सप्लाई टीम और जगरगुंडा एरिया कमेटी की 30-40 नक्सलियो की उपस्थित सूचना सुरक्षा बलों को मिली थी। इस पर जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाइटर और 206 वाहिनी कोबरा की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इलाके में घेराबंदी की गई।

इस दौरान नक्सलियों की तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। इधर सुरक्षाबलों की टीम ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए नक्सलियों को जवाब दिया। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को सफलता हासिल हुई और 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल की सर्चिंग करने पर सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में नक्सलियों की डंप सामाग्रियों को बरामद किया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

LAXMI VERMA RESIGNATION : लक्ष्मी वर्मा ने दिया इस्तीफा

LAXMI VERMA RESIGNATION : Laxmi Verma resigns रायपुर। राज्यसभा की...

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें लंबी लिस्ट …

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के...

WAR IMPACT : दुबई में फंसे छतीसगढ़ के युवक

WAR IMPACT : Youth from Chhattisgarh stranded in Dubai रायपुर।...

CG CONTROVERSY : PSC पर लगे आरोपों पर सफाई

CG CONTROVERSY : Clarification on allegations against PSC रायपुर। उद्योग...