ACCIDENT NEWS: तेज रफ्तार ट्रक की कार से जबरदस्त टक्कर, 7 की मौत और तीन घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ACCIDENT NEWS: जयपुर। राजस्थान के बूंदी में रविवार की भोर करीब चार बजे ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार मध्य प्रदेश के देवास निवासी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।घायलों में एक की हालत गंभीर है, जिसे कोटा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में फंसे शवों को बड़ी मुश्किल से क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा सका। कार सवार देवास से राजस्थान में सीकर के धार्मिक स्थल खाटूश्याम जी दर्शन करने जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि कार बूंदी जिले के हिंडौली पहुंची थी कि गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।

मृतकों की हुई पहचान

छह मृतकों की पहचान देवास के बेडाखाल निवासी मदन, महेश, भूरा, राजेश, पूनम, मांगीलाल के रूप में की गई है। एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं घायलों की पहचान देवास के पोखरखुर्द निवासी मनोज, देवास जिले के धांसड़ निवासी प्रदीप और अनिकेत के रूप में हुई है। प्रदीप की हालत गंभीर है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related