BREAKING : Delhi AIIMS के रेजिडेंट डॉक्टरों ने 11 दिन बाद की हड़ताल खत्म

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING : नई दिल्ली। दिल्ली एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल खत्म करने का एलान किया है। कोलकाता में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ बर्बरता की घटना के बाद सभी डॉक्टर लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। दिल्ली स्थित एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर बीते 11 दिनों से हड़ताल पर थे। अब इन्होंने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की है।

BREAKING : रेजिडेंट डॉक्टरों ने एक बयान में कहा कि राष्ट्र हितमें और सार्वजनिक सेवा की भावना को देखते हुए आरडीए, एम्स ने 11 दिवसीय हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट की अपील और निर्देश के जवाब में लिया गया है। हम आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना का संज्ञान लेने और देश भर में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के व्यापक मुद्दे को संबोधित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की हार्दिक सराहना करते हैं।

छवि

12 अगस्त से शुरू हुई थी हड़ताल

BREAKING : एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने 12 अगस्त को अस्पतालों में हड़ताल शुरू की थी। तब से अब तक लगातार ओपीडी और नियमित सर्जरी सेवाएं प्रभावित हैं। बताया जा रहा है कि अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों के इतने दिनों तक की लंबी हड़ताल के कारण दिल्ली में अब तक दस हजार से अधिक मरीजों की नियमित सर्जरी टल चुकी थी। 11 दिनों की हड़ताल में दो दिन अवकाश रहा है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : अब प्राचार्य भी पढ़ाएंगे!

CHHATTISGARH : Now the Principal will also teach! रायपुर. छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : स्कूल का गेट गिरा, मासूम की मौत!

CHHATTISGARH : School gate collapses, innocent child dies! रायपुर। हथबंद...

CHHATTISGARH : भाजपा के ‘नाराज फूफा’ कांग्रेस में आएंगे?

CHHATTISGARH : Will BJP's 'angry uncle' join Congress? बिलासपुर. बिलासपुर...