TRANSFER BIG BREAKING : 21 IAS और 65 HCS अधिकारियों का तबादला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TRANSFER BIG BREAKING: Transfer of 21 IAS and 65 HCS officers

हरियाणा. हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। यहां पर एक ही फेज में 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 4 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसी बीच, राज्य की नायब सिंह सैनी सरकार ने 86 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादले किए है। इनमें 21 आईएएस और 65 एचसीएस अधिकारी शामिल हैं। आदेश के मुताबिक, सिरसा के एडीसी डॉक्टर विवेक भारती को कैथल का डीसी नियुक्त किया गया है। बता दें कि आचार संहिता लागू होने के बाद में सरकार ट्रांसफर और पोस्टिंग नहीं कर सकती है।

सरकार के आदेश के अनुसार, फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य को हटा दिया गया है। उन्हें आईजी लॉ एंड आर्डर की जिम्मेदारी दी गई है। वही एडमिनिस्ट्रेशन के अगले आईजी भी होंगे। इसके अलावा पानी के एसपी अजित शेखावत को भी हटाया गया है और उनकी जगह पर लोकेंद्र सिंह को पानीपत की कमान दी गई है।

कैथल की एसपी को हटाया गया –

कैथल की सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस उपासना को भी हटाया गया है। उनकी जगह अब राकेश कालिया कैथल के नए एसपी होंगे। इसके अलावा ओपी नरवाल को फरीदाबाद का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। भिवानी के एसपी वरूण सिंगला को हटाकर नरेंद्र बिजारणिया को नया एसपी बनाया गया है। वरूण सिंगला अब कुरूक्षेत्र के नए एसपी होंगे। कुरूक्षेत्र में तैनात एसपी जशनदपी सिंह को केंद्रीय डेपुटेशन के लिए रिलीव कर दिया गया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव –

हरियाणा में 1 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान किया जाएगा। बता दें कि हरियाणा में कुल 2.01 करोड़ वोटर्स हैं। इनमें से 1.06 करोड़ पुरुष, 0.95 करोड़ महिलाएं, 4.52 लाख पहली बार मतदाता और 40.95 लाख युवा वोटर्स हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हरियाणा में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से 73 अनरिजर्व्ड, एससी-17 और एसटी-0 हैं। हरियाणा में मौजूदा सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म होगा और राज्य में 90 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे।

2019 के चुनावों के बाद 90 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीटों के साथ बीजेपी ने जेजेपी के साथ गठबंधन सरकार बनाई। जेजेपी ने 10 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने 31 सीटें जीती थीं। इस साल की शुरुआत में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूट गया। 2024 में हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस, जेजेपी और आप के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related