BREAKING : विवादित DEO पर भाजपा सरकार का एक्शन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: BJP government’s action on controversial DEO

भोपाल। लोक शिक्षण संचालनालय आयुक्त ने भोपाल जिले के विवादित शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी को हटा दिया। सोमवार को उनको लोक शिक्षण संचालनालय में पदस्थ करने के आदेश जारी किए। उनकी जगह पर सहायक संचालक नरेंद्र कुमार अहिरवार को जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

बता दें अंजनी कुमार त्रिपाठी की कार्यप्रणाली पर कई बार सवाल उठ चुके थे। उनके खिलाफ कार्यालय में नहीं मिलने की सबसे ज्यादा शिकायत थी। साथ ही भोपाल जिला पंचायत के सदस्य भी डीईओ को हटाने के खिलाफ लामबंद हो चुके थे। त्रिपाठी का पूरा कार्याकाल ही विवादों से घिरा रहा। जानकारी के अनुसार अब उनके कार्यकाल में मिली शिकायतों की जांच होगी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related