रायपुर । राज्य सरकार ने 1983 बैच के सेवानिवृत्त आइएएस अफसर अजय सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग में राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया है। नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव से पहले यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है। नवंबर 2023 में राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह का कार्यकाल खत्म होने के बाद यह पद रिक्त था।
2017 में अजय सिंह को मुख्य सचिव बनाया गया था
बिलासपुर जिले के पंडरिया निवासी अजय सिंह मध्य प्रदेश के समय हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा में स्टेट टापर रहे हैं। 2017 में रमन सरकार के दौरान अजय सिंह को मुख्य सचिव बनाया गया था। इसके बाद 2018 में भूपेश सरकार में उन्हें मुख्य सचिव पद से हटाकर सुनील कुजूर को मुख्य सचिव बना दिया गया था।अजय को राजस्व मंडल में पदस्थ कर दिया गया था। हालांकि बाद अजय सिंह को सेवानिवृत्त होने के बाद राज्य योजना आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया था। अब उन्हें राज्य निर्वाचन आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी मिली है। राज्य सरकार ने प्रदेश के तीन अन्य आइएएस अफसरों के प्रभार में बदलाव किया है।

