श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 22 मछुआरों को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Date:

चेन्नई। श्रीलंकाई नौसेना ने श्रीलंकाई जलक्षेत्र में नेदुनथीवु के पास मछली पकड़ने के लिए तमिलनाडु के 22 मछुआरों के खिलाफ एक्शल लिया है। बता दें कि मछली पकड़ने आए 22 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रामेश्वरम मछुआरा संघ की तरफ से ये जानकारी सामने आई है। उन्होंने बताया कि नावों में सवार कई मछुआरे शनिवार को तमिलनाडु से समुद्र में गए थे।जब मछुआरे पल्कबे सागर क्षेत्र में नेदुनदीवु के पास मछली पकड़ रहे थे, श्रीलंकाई नौसेना आज सुबह क्षेत्र में पहुंची और थंगाचीमादम के मछुआरों की तीन नौकाओं को जब्त कर लिया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर को लिखा था पत्र

वहीं 19 जून को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने श्रीलंका की तरफ से पकड़े गए सभी मछुआरों और उनकी मछली पकड़ने वाली नौकाओं की तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री ने बताया था कि उनके राज्य के चार मछुआरे जो पुदुकोट्टई जिले में कोट्टईपट्टिनम मछली पकड़ने के बंदरगाह से निकले थे, उन्हें श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार को तमिलनाडु से पकड़ लिया था।मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाएं मछुआरों के खान पान पर भी असर डालती हैं और मछली पकड़ने वाले समुदाय के बीच भय की भावना और अनिश्चितता पैदा करती हैं।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

LAXMI VERMA RESIGNATION : लक्ष्मी वर्मा ने दिया इस्तीफा

LAXMI VERMA RESIGNATION : Laxmi Verma resigns रायपुर। राज्यसभा की...

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें लंबी लिस्ट …

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के...

WAR IMPACT : दुबई में फंसे छतीसगढ़ के युवक

WAR IMPACT : Youth from Chhattisgarh stranded in Dubai रायपुर।...

CG CONTROVERSY : PSC पर लगे आरोपों पर सफाई

CG CONTROVERSY : Clarification on allegations against PSC रायपुर। उद्योग...