CG MONSOON 2024 : छत्तीसगढ़ में मानसून की धीमी रफ्तार, इस तारीख से बढ़ने के अनुमान

Date:

CG MONSOON 2024: Slow pace of monsoon in Chhattisgarh, expected to increase from this date

रायपुर। अपने तय समय से चार दिन पहले ही छत्तीसगढ़ पहुंच चुका मानसून अब धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। इसकी सक्रियता अभी बीजापुर, नारायणपुर के आसपास बनी हुई है। रविवार को मानसून ने इन इलाकों को हल्की बारिश से भिगोया था, लेकिन दंतेवाड़ा में बारिश नहीं हुई। संभव है कि 18 या 19 जून को मानसून पूरी तरह से प्रभावी हो जाएगा। इससे बस्तर समेत अन्य जिलों में दो दिनों तक अच्छी बारिश होने के आसार है।

अब मौसम विभाग ने कहा है कि बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर यदि बारिश दर्ज होने पर मानसून के बस्तर पहुंचने की घोषणा होगी। फिलहाल मानूसन बीजापुर व उससे लगे भागों में अटक गया है। रायपुर और दुर्ग संभाग में दाखिल होने के लिए चार से पांच दिनों का समय और लगेगा। इस लिहाज से रायपुर और दुर्ग संभाग में 22-23 जून के आसपास मानसून के पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले दो से तीन दिन तक बारिश होने की संभावना जताई है। इसके प्रभाव से कुछ जगहों में वज्रपात भी होगी।

मानसून की आमद के साथ ही दुर्ग जिला सहित संभाग में सोमवार को दिन में धूप खिली, लेकिन दोपहर से शाम तक मौसम बदल गया। बादल छाए रहे। इससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून को लगातार आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। अगले चार-पांच दिनों में प्रदेश के और भी हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने की संभावना है। इसके असर से मंगलवार को दुर्ग संभाग के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आएगी।

10 सालों में सबसे कम 1.80 मिमी बारिश –

जिले में बारिश का आंकड़ा इस बार बमुश्किल 1.80 एमएम पहुंच पाया है। यह पिछले 10 सालों में इस अवधि में सबसे कम है। पिछली बार भी इस अविध में बारिश का आंकड़ा 3.6 एमएम पहुंच पाया था। पिछले साल भी अवर्षा के कारण बोनी में देरी हुई थी, लेकिन बाद में स्थिति संभल गई थी।

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related