Delhi Water Crisis : पानी की समस्या को लेकर सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बोलै हमला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसे लेकर आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए हमला बोला है। संजय सिंह ने सोमवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में जल संकट भारतीय जनता पार्टी द्वारा रचा गया है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी पर राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा, “दिल्ली को हरियाणा से पानी मिलता है और जब भाजपा शासित राज्य आवश्यक पानी नहीं देता है, तो इससे कमी हो जाती है। हमें अपनी मांग के अनुसार पानी नहीं मिल रहा है। जब हमने हरियाणा सरकार से अनुरोध किया, तो उन्होंने नहीं सुना। हमने एलजी से अनुरोध किया लेकिन उन्होंने अपेक्षित काम नहीं किया।”

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाके में लोग हफ्तों से पानी के संकट से जूझ रहे हैं, जहां आपूर्ति बहुत कम या बिल्कुल नहीं है और इस कमी को निजी पानी के टैंकरों से पूरा किया जा रहा है।

पानी की किल्लत को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

राष्ट्रीय राजधानी में पानी के संकट को लेकर भाजपा आज विधानसभा स्तर पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। भाजपा नेता जिन विधानसभाओं में आम आदमी पार्टी के विधायक हैं, वहां पर विधायकों के आवास के सामने प्रदर्शन कर रही है। बाकी विधानसभा क्षेत्र में जल बोर्ड के कार्यालयों पर प्रदर्शन किया जा रहा है। गांधीनगर विधायक अनिल बाजपेई का आरोप है कि केजरीवाल सरकार के गैर जिम्मेदाराना रवैया के चलते पानी की किल्लत हो रही है। यह भी आरोप लगाए कि आप के विधायक और कार्यकर्ता पानी माफिया के साथ मिले हुए हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related