CG BREAKING : IAS नीरज बंसोड़ केंद्र में जॉइंट सेक्रेटरी इंपैनल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: IAS Neeraj Bansod Joint Secretary empaneled at the Center

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के IAS नीरज बंसोड़ केंद्र में जॉइंट सेक्रेटरी इंपैनल हो गए हैं। डीओपीटी ने 2008 बैच के IAS नीरज बांसोड़ सहित 64 अधिकारियों को जॉइंट सेक्रेटरी इन पैनल किया है।

मूल रूप से महाराष्ट्र के नीरज कुमार बंसोड़ 2008 बैच के IAS हैं। स्कूल के दिनों से ही मेधावी रहे नीरज ने प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में BE किया है। उसके बाद उन्होंने निजी क्षेत्र में नौकरी की। उससे संतुष्ट नहीं हुए तो सिविल सेवा की तैयारी के लिए दिल्ली चले गए।

2007 में उन्होंने यूपीएससी से सिविल सेवा परीक्षा पास की। उसमें उनकी अखिल भारतीय रैंक 88 थी। उन्होंने IAS के रूप में बिलासपुर जिला पंचायत CEO, सुकमा कलेक्टर, जांजगीर-चांपा कलेक्टर सहित कई महत्वपूर्ण जिलों में सेवाएं दी हैं। 2022 में उनको केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय सचिवालय में निदेशक बनाकर नियुक्त किया गया। सात महीने बाद उनको केंद्रीय गृह मंत्री के निजी सचिव के रूप में चैलेंजिंग जिम्मेदारी मिली है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related