नगर निवेश विभाग ने पूनो एवं री बाउंस प्ले जोन में अग्नि सुरक्षा उपकरणों का किया निरीक्षण

Date:

रायपुर – प्रतिदिन बढ़ते तापमान एवं हाल की अग्नि दुर्घटनाओं को ध्यान में रखकर अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं राज्य आपदा मोचन बल मुख्यालय द्वारा दिये गए दिशा – निर्देशों के अनिवार्य व्यवहारिक परिपालन की दृष्टि से रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग की टीम ने जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता  के.के. शर्मा, सहायक अभियंता अंशुल शर्मा, उपअभियंता अबरार खान, कुंदन साहू की उपस्थिति में निगम जोन 9 क्षेत्र के तहत पुनो एवं री बाउंस प्ले जोन पहुंचकर वहां के अग्नि सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया ।

नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग की टीम ने संबंधित दोनों संस्थानों को निर्देश दिये कि अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जाँच करवाकर कोई कमी मिलने पर उसे तत्काल ठीक करवाना सुनिश्चित किया जाये। इसमें अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं राज्य आपदा मोचन बल मुख्यालय के दिशा – निर्देशों का परिपालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related