CG BREAKING : कस्टम मिलिंग घोटाले में गिरफ्तार मनोज सोनी की ED को मिली रिमांड

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: ED gets remand of Manoj Soni arrested in custom milling scam

रायपुर। मार्कफेड के पूर्व एमडी, विशेष सचिव मनोज सोनी को कोर्ट ने 4 मई तक ईडी को रिमांड पर दिया है।ईडी ने आज ही दोपहर सोनी को गिरफ्तार कर स्पेशल कोर्ट में पेश कर 10 दिन की रिमांड मांगा था। 175 करोड़ के कस्टम मिलिंग घोटाले को लेकर आरोपियों की सूची में सोनी का नाम दर्ज है।

मनोज सोनी कस्टम मीलिंग घोटाले में बयान देने ईओडब्लू पहुंचे थे। पूछताछ के दौरान ही ईडी की टीम अचानक पहुंची और मनोज सोनी को गाड़ी में बिठाकर लेकर चली गई। बता दें कि मनोज सोनी के खिलाफ ईओडब्लू में भी केस दर्ज है। सोनी के ठिकानों पर ईडी का दो बार छापा भी पड़ चुका है। इसी कस्टम मीलिंग घोटाले में ईओडब्लू ने भी मुकदमा दायर है। इसमें मनोज सोनी, रोशन चंद्राकर समेत कई अफसरों, कांग्रेस नेताओं और राईस मिलरों के नाम हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related