BJP’S CARTOON BLAST ON CONGRESS : भाजपा ने जारी किया कांग्रेस प्रत्याशियों का एक्स-रे रिपोर्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BJP’S CARTOON BLAST ON CONGRESS: BJP released X-ray report of Congress candidates

रायपुर। एक समय हुआ करता था जब सिर्फ बैनर, पोस्टर, चुनावी रैलियां और केनवासिंग गाड़ी ही उम्मीदवारों के लिए चुनाव में प्रचार प्रसार का माध्यम हुआ करता था। लेकिन डिजिटल क्रांती के बाद यह अवधारणा पूरी तरह से बदल गई है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर में भाजपा-कांग्रेस अक्रामक हो गई है। आए दिन फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स मीडिया (ट्वीटर) के माध्यम से राजनैतिक पार्टियां एक दूसरे पर हमला करती है।

राहुल गांधी का दिमाग खोल कर बता दिया क्या चल रहा है इन सबमें कार्टून वार बाण की तरह कार्य कर रही है। बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही पार्टी सोशल मीडिया पर कार्टून वार करने से पीछे नहीं हटती है। इसी बीच बीजेपी छत्तीसगढ़ ने कांग्रेस के खिलाफ कार्टून ब्लास्ट किया है। जहां पार्टी ने अबकी बार भष्ट्राचार को कांग्रेस का पर्याय बताते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों की एक्स-रे रिपोर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने सोशल मीडिया पर एक कार्टून शेयर किया है। इस कार्टून में डॉक्टर के तौर पर राहुल गांधी के हाथों में भ्रष्ट छत्तीसगढ़ कांग्रेस का फाइल लिए हुए हैं, वहीं उनके सामने रायपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी विकास उपाध्याय, बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी देवेंद्र यादव और जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी शिव डहरिया एक्स-रे स्कैन नजर आ रहा है, जिसमें इन प्रत्याशियों से जुड़े तमाम घोटालों का जिक्र किया जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related