CG Lok Sabha Elections : आज जगदलपुर में रोड शो करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Lok Sabha Elections : लोकसभा चुनाव में बस्तर सीट में जीत हासिल करने के लिए भाजपा हर संभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में जगदलपुर में 12 अप्रैल यानी आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रोड शो करेंगे। ग्रामीण इलाके के बाद अब शहरी क्षेत्र में जनता से जुड़ने जोड़ने भाजपा की रणनीतिक कवायद जारी है।

कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम 5 बजे दक्षिण बस्तर बीजापुर से जगदलपुर पहुचेंगे। विशेष विमान से एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री साय का रोड शो आरंभ होगा। भाजपा के कार्यकर्ता द्वारा जगह-जगह मुख्यमंत्री साय का स्वागत अभिनंदन होगा। जिसकी भाजपा ने पूरी तैयारी की है। बस्तर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी महेश बघेल के पक्ष में प्रचार करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रोड शो एयरपोर्ट के सामने से शुरू होगा। कुम्हारपारा रोड, शहीद पार्क, झंकार टाकीज, सिटी कोतवाली, स्टेट बैंक चौक, महावीर चौक, नावेल्टी चौक, मेन रोड, गोल बाजार चौक, सीरासार चौराहे से मुख्यमंत्री श्री साय के रोड शो का काफिला गुजरेगा।

माँ दंतेश्वरी मंदिर का भी करेंगे शुभारंभ

माई श्री दंतेश्वरी मंदिर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय माथा टेक पूजा-अर्चना करेंगे। जहां से प्रदेश के मुखिया का रोड शो गुरुनानक चौक, संजय मार्केट, हनुमान मंदिर चौराहा, अग्रसेन चौक, ममता विडियो चौक, दाऊ मिल, गुरु गोविंद सिंह चौक से होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर संपन्न होगा। पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related