CG Political News : राष्ट्रवाद-अंत्योदय की भावना के साथ 6 अप्रैल को भाजपा का उदय हुआ : शिवप्रकाश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Political News : भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा है कि 6 अप्रैल 1980 को आज से ठीक 44 वर्ष पूर्व भारत में राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत एक नए राजनीतिक दल का उदय हुआ। भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए संकल्पित है। शिवप्रकाश शनिवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्श कर रहे थे।

भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने भारतीय जनता पार्टी की 44 वर्षों की राजनीतिक यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की। देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में सरकार बनाने के बाद रखी। आज तीन दशक बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है तथा भारी बहुमत से भाजपानीत राजग सरकार केन्द्र में गठित हुई है।शिवप्रकाश ने कहा कि पहले आम चुनाव में 2 सीटों से लेकर आज 303 सांसदों तक का सफर अपने समर्पित, निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर शीर्ष पर पहुंची भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है।

उन्होंने कहा कि स्थापना से लेकर आज तक भाजपा की विचारधारा यथावत रही जिसके मूल में राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद और अंत्योदय है। हम प्रारंभ से लेकर आज तक एक देश एक विधान की मान्यता लेकर जनता के बीच गए हैं एवं राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ जनसहयोग मांगा। आगामी लोकसभा चुनाव में आप सभी कार्यकर्ताओं को पहले से भी अधिक परिश्रम कर बेहतरीन नतीजे लाने के लिए अपना योगदान देना है और अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को हासिल करना है।

भाजपा में ही सामान्य कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष और प्रधानमंत्री तक बनता है : किरण देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में सैकड़ों राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दल हैं, लेकिन उनमें सबसे अलग स्थान भाजपा का है। इसका मूल कारण पार्टी की मूल विचारधारा है। राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उदय की भावना के साथ हम लगातार 44 साल से निरंतर जनसेवा करते आ रहे हैं। भाजपा के परिश्रमी कार्यकर्ताओं के बल पर आज हमारी भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। परिवारवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद जैसी तमाम अलगाववादी भावनाओं से दीगर भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसकी मूल भावना राष्ट्रवाद है, जहां नरेंद्र मोदी जैसे सामान्य व्यक्ति प्रधानमंत्री और किरण देव जैसा सामान्य कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है। हमें गर्व है कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं।

उत्सव की तरह मनाया स्थापना दिवस, वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मानित

भाजपा ने शनिवार को अपना 44वाँ स्थातपना दिवस उत्सव की तरह मनाया। इसके लिए देश के हर राज्य, जिले, शहर, मंडलों और बूथों तक विभिन्न कार्यक्रमों की विशेष तैयारियां की गई। “फिर एक बार, मोदी सरकार” के नारे के साथ पूरे देश में स्थापना दिवस मना रही भाजपा को आयोजन की कड़ी में सुबह सर्वप्रथम भाजपा कार्यालय में शिवप्रकाश एवं देव ने भाजपा का ध्वज फहराया एवं भारत माता के चित्र और भारतीय जनसंघ (अब भाजपा) संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पार्टी के स्थापना दिवस की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव,विधायक पुरंदर मिश्रा एवं जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल ने उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का शाल व श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक बिल्हा विधानसभा के बोदरी मंडल में, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जांजगीर में, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा खमतराई में, प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा तिल्दा मंडल में, केदार गुप्ता कोंडागांव में, नीलू शर्मा राजनांदगाँव में, अमित साहू भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेश भर में भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...