CG POLITICS : भाजपा की हुई पूर्व मेयर और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLITICS: Former Mayor of BJP and Congress State Vice President Vani Rao

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम की पूर्व मेयर और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं। रामनामी समाज के प्रमुख सदस्यों, छत्तीसगढ़ के प्रमुख फिल्मी और लोक कलाकार शाहिद समेत 500 से अधिक लोगों ने रायपुर में बीजेपी प्रवेश किया है।

रायपुर भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामू रोहरा और सरला कोसरिया ने बीजेपी ज्वाइन करवाया है। ऐसे में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है

वाणी राव ने 26 नवंबर 2017 को बेलतरा में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनता कांग्रेस ज्वाइन किया था। लेकिन 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस में शामिल हो गई थी। बिलासपुर की महापौर भी रह चुकी हैं।

वहीं, 2013 में कांग्रेस की टिकट से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं, जिन्हें भाजपा के अमर अग्रवाल ने 15599 वोट से हरा दिया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related