CONGRESS MANIFESTO : 5 गारंटियों के साथ कांग्रेस जल्द जारी करेगी चुनावी घोषणा पत्र

Date:

CONGRESS MANIFESTO: Congress will soon release election manifesto with 5 guarantees.

नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में घोषित पांच गारंटियों पर मुहर लगा दी है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने और इसे जारी करने की तिथि तय करने के लिए पार्टी अध्यक्ष को मंगलवार को अधिकृत किया। मल्लिकार्जुन खड़गे जल्द घोषणा पत्र जारी करने की तिथि का ऐलान करेंगे। घोषणा पत्र को ‘न्याय पत्र करार देते हुए पार्टी ने कहा है कि यह देश को राह दिखाएगा।

करीब तीन घंटे तक घोषणा पत्र पर हुई चर्चा

चुनाव घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने के लिए हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि करीब तीन घंटे तक घोषणा पत्र पर चर्चा हुई है। न्याय पत्र जारी होने के बाद पार्टी नेता और कार्यकर्ता इसे घर-घर पहुंचाएंगे। बैठक में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुआई वाली भारत जोड़ो यात्रा की भी प्रशंसा की गई।

बढ़ती नफरत पर चिंता

घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष पी. चिदंबरम ने 43 पेज के इस दस्तावेज को पढ़कर सुनाया। इसके बाद सदस्यों ने अपनी राय रखी। सूत्रों के मुताबिक, कई सदस्यों ने देश में हालात और बढ़ती नफरत पर चिंता जताते हुए नफरत फैलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई के वादे का सुझाव दिया। इसके साथ संस्थाओं की निष्पक्षता का मुद्दा भी उठा। इसे रोकने के उपायों पर भी चर्चा हुई।

राष्ट्रव्यापी ओपीएस

केंद्र सरकार की राज्यों के साथ रिश्ते को बेहतर बनाने के साथ सीडब्लूसी में जांच एजेंसियों का दुरुपयोग रोकने के लिए जरूरी कानून बनाने का भी सुझाव आया। पार्टी राष्ट्रव्यापी ओल्ड पेंशन योजना लागू करने के साथ संविधान संशोधन कर एससी/एसटी/ओबीसी के लिए आरक्षण के लिए 50 फीसदी की सीमा खत्म करने का भी वादा करने की तैयारी कर रही है।

लद्दाख को विशेष दर्जा

पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस न्याय पत्र में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के वादे के साथ लद्दाख को विशेष दर्जा देने का वादा कर सकती है। इसके साथ पार्टी अल्पसंख्यकों के विकास के लिए सच्चर समिति की सिफारिशों को लागू करने वादा करने की भी तैयारी कर रही है। पार्टी महिलाओं को नौकरियों में 50 फीसदी आरक्षण दे सकती है।

सभी भाषाओं में घोषणा पत्र

वर्ष 2019 के घोषणा पत्र के अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद की गलती की वजह से पार्टी की काफी फजीहत हुई थी। इसलिए, बैठक में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि अंग्रेजी से हिंदी और दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद में गलतियां नहीं होनी चाहिए। पार्टी अंग्रेजी और हिंदी के साथ लगभग सभी क्षेत्रीय भाषाओं में घोषणा पत्र जारी करेगी।

यात्रा की प्रशंसा

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी की अगुआई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता पर भी चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि सीडब्लूसी ने प्रस्ताव पारित कर न्याय यात्रा और इसके जरिए दिए संदेश की तारीफ की है। न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 63 दिन में 6,500 किलोमीटर की यात्रा की है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राज्यों में 17 जनसभाओं को संबोधित किया है।

वादे पूरे करती है पार्टी

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी चुनाव में जो वादे करती है, उन्हें तय समय के अंदर पूरा करती है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक और तेलंगाना में पार्टी ने जो वादे किए थे, उन सभी को पूरा किया गया है। भाजपा पर गारंटी शब्द चुराने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सबसे पहले राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान गारंटी शब्द इस्तेमाल किया था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...