BREAKING : लोकसभा चुनाव से पहले राज्यपाल ने दिया इस्तीफा

Date:

BREAKING: Governor resigns before Lok Sabha elections

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने इस्तीफा दे दिया है. उनके पास पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी है. माना जा रहा है कि चुनावी राजनीति में फिर से प्रवेश करने के लिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है. सुंदरराजन 2019 तक तमिलनाडु भाजपा की प्रमुख थीं. सितंबर 2019 में उन्हें तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था.

किरण बेदी को हटाए जाने के बाद उन्हें पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. पुराने कांग्रेसी कुमारी अनंतन की बेटी सुंदरराजन ने राज्यपाल बनाए जाने से पहले दो दशक से अधिक समय भाजपा में गुजारा है.

बीजेपी की तीसरी सूची में हो सकता है नाम

सुंदरराजन पूर्व भाजपा तमिलनाडु अध्यक्ष थीं. उनके लोकसभा चुनाव 2024 में तमिलनाडु से लड़ने की संभावना है. उन्होंने अपना इस्तीफा दिल्ली में दिया है. संभावना है कि बीजेपी की ओर से जानी होने वाली तीसरी सूची में उनका नाम हो सकता है. उन्होंने सोमवार को सुबह राष्ट्रपति को अपना पत्र भेजा जो शाम तक स्वीकार किया जा सकता है. सुंदरराजन राज्यपाल बनने के बाद चुनावी राजनीति में वापसी करेंगी.

2019 में करना पड़ा था हार का सामना

प्रभावशाली नागर समुदाय से आने वालीं तमिलिसाई सुंदरराजन को 2019 के लोकसभा चुनाव में डीएमके की कनिमोझी से थूथुकुडी में भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था. अब उन्हें भाजपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारे जाने की संभावना है.

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

लगातार दूसरी बार भारत ने जीता महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब 

बैंकॉक: भारत ने बैंकॉक में खेले महिलाओं के एशिया...

पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, महिला नेत्री ने थाने में दर्ज कराई

  खैरागढ़: भाजपा नेत्री ने खैरागढ़ विधनसभा के पूर्व विधायक...

दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का CM ने किया आत्मीय स्वागत

  रायपुर: राजधानी रायपुर में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

नाइजीरियन छात्राओं से नवा रायपुर के रहवासी हैं परेशान

नवा रायपुर: नवा रायपुर में नाइजीरियन मूल के कुछ...