JAMMU & KASHMIR ASSEMBLY ELECTION : जम्मू-कश्मीर में कब होंगे विधानसभा चुनाव ? मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार दी जानकारी

Date:

JAMMU & KASHMIR ASSEMBLY ELECTION: When will the assembly elections be held in Jammu and Kashmir? Chief Election Commissioner Rajeev Kumar gave information

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के बाद कहा कि जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद विधानसभा चुनाव होंगे। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सुरक्षा कारणों से जम्मू-कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ संभव नहीं हैं। लोकसभा चुनाव के सम्पन्न होने के बाद राज्य में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में मौजूदा वक्त में राष्ट्रपति शासन लागू है। यहां छह साल से विधानसभा चुनाव नहीं हुए हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप 30 सितंबर तक चुनाव करा लिए जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, “केंद्र शासित प्रदेश में हर उम्मीदवारों के लिए सुरक्षा मुहैया करानी होगी, जो ऐसे समय में संभव नहीं है जब पूरे देश में चुनाव हो रहे हों। जम्मू-कश्मीर में सभी दलों ने कहा कि विधानसभा चुनाव संसदीय चुनावों के साथ होना चाहिए, लेकिन पूरी प्रशासनिक मशीनरी पर गौर करें तो यह एक साथ नहीं किया जा सकता है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-12 उम्मीदवार होंगे, जिसका मतलब राज्य में 1,000 से अधिक उम्मीदवार होंगे। हर प्रत्याशी को सुरक्षा मुहैया कराना होगा। एक साथ दोनों चुनाव कराने से ऐसा करना काफी मुश्किल है।”

5 चरणों में होगा जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव –

निर्वाचन आयाोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। देशभर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव कराए जाएंगे। ये 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून को समाप्त होंगे। लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। वहीं जम्मू-कश्मीर में पांच चरणों में मतदान होगा। यहां 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को चुनाव कराए जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर में 87 लाख मतदाता –

जम्मू-कश्मीर में पांच और लद्दाख में एक लोकसभा सीट है। पूरे जम्मू-कश्मीर में लगभग 87 लाख मतदाता हैं, जिनमें से 3.4 लाख मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए 11,629 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

Toll Tax : नेशनल हाईवे पर बंद होगी ये सुविधा, अब FASTag-UPI बनेंगे सहारा

नई दिल्ली : देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर...

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीर कुटियों को वाद्ययंत्रों के लिए 4.25 लाख रुपए वितरित किए

  कवर्धा: उपमुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने...