POLITICS BREAKING : कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी भाजपा में शामिल, इस सीट से लड़ेगी चुनाव

Date:

POLITICS BREAKING: Captain Amarinder Singh’s wife joins BJP, will contest elections from this seat

कांग्रेस से निलंबित सांसद और पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर आज दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गईं हैं। कौर की बेटी जय इंदर कौर ने कल ही इस बात के संकेत दिए थे। भाजपा में शामिल होने के बाद परनीत कौर ने कहा कि वह देश और राज्य के लिए काम करेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई की बीजेपी के साथ उनकी पारी बेहतर होगी। परनीत कौर ने पत्रकारों को इस बात का भी जवाब दिया कि क्या वह लोकसभा चुनाव में बतौर उम्मीदवार हिस्सा लेने वाली हैं या नहीं।

भाजपा में शामिल होने के बाद परनीत कौर ने कहा, “मैं पीएम मोदी के नेतृत्व में अपने निर्वाचन क्षेत्र, अपने राज्य और देश के लिए काम करूंगी। कांग्रेस पार्टी के साथ मेरी अच्छी पारी रही और मुझे उम्मीद है कि बीजेपी के साथ मेरी पारी बेहतर होगी। यह इस पर निर्भर करता है।” पत्रकारों ने जब कौर से पूछा कि क्या वह साल 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगी इसके जवाब में पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी ने कहा कि यह पार्टी के निर्णयों पर निर्भर करता है कि वह उन्हें टिकट देती है या नहीं।

उल्लेखनीय है कि जब उनकी बेटी से परनीत कौर के चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैं नहीं, मेरी मां परनीत कौर पटियाला सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी।” इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में परनीत कौर की बेटी ने कहा था कि मेरी बारी शायद अगले 2-3 वर्षों में आएगी। उनका इशारा 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव की तरफ था। वह पहले से ही निर्वाचन क्षेत्र में काम कर रही हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहले पंजाब में अपनी पार्टी का गठन किया। इसके बाद उन्होंने पार्टी का विलय बीजेपी में करा लिया। इसके बाद से लगातार उनकी पत्नी के भी भाजपा शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। आपको बता दें कि उन्होंने महुआ मोइत्रा के खिलाफ सदन में लाए गए प्रस्ताव का भी समर्थन किया था। वहीं कांग्रेस ने इसका विरोध किया था। कैप्टन अमरिंदर सिंह लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में बनी भारतीय जनता पार्टी की कमेटी के भी हिस्सा हैं। उन्होंने कल ही नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। आपको बता दें कि पंजाब में बीजेपी का फिलहाल किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं हुआ है। ऐसे में संभावना है कि सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ सकती है।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related