CG BREAKING : सामुदायिक भवन पर कब्जे मामले में जांच का ऐलान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Announcement of investigation into the occupation of community building.

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को ध्यानाकर्षण के दौरान सामुदायिक भवन पर कब्जे का मामला भाजपा विधायकों ने जोर-शोर से उठाया। इस पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस भी हुई। उल्लेखनीय है कि, पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी पर सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप लगा है, वहीं अब एक और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पर भी ऐसा ही कब्जे का आरोप लगा है।

भाजपा विधायकों द्वारा मामले पर ध्यानाकर्षण कराए जाने के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा- सरकारी संपत्ति की सुरक्षा की जाएगी। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाएगी। श्री साव ने ऐलान किया कि, शताब्दी नगर के सामुदायिक भवन पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी शकुन डहरिया की समिति द्वारा कब्जे की जांच होगी। श्री साव ने कहा कि, सदन में घोषणा करते हुए कहा कि, तीन महीने के भीतर की जाएगी मामले की जांच। जांच रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

अमरजीत भगत पर भी लगा कब्जे का आरोप

सामुदायिक भवन पर अवैध कब्जे को लेकर सदन में तीखी बहस होती रही। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच कब्जे को लेकर बहस के बीच ही वरिष्ठ भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा- कब्जे का एक और मामला आया है, उसकी भी जांच करेंगे क्या? इसके बाद वरिष्ठ भाजपा विधायक राजेश मूणत ने पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के द्वारा कब्जे करने के मुद्दे को उठाया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में एक बार फिर तीखी बहस होने लगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG FAKE GOLD GANG : नकली सोने का खेल बेनकाब!

CG FAKE GOLD GANG : Fake gold game exposed! रायपुर....

MISIR BESRA ARRESTED : मिसिर बेसरा गिरफ्तार!

MISIR BESRA ARRESTED : Misir Besra arrested! रायपुर। झारखंड पुलिस...

CRUDE OIL PRICE : तेल फिर हुआ महंगा!

CRUDE OIL PRICE : Oil becomes expensive again! रायपुर। मिडिल...