भाजपा नेता के होटल में चल रहा था जिस्म फरोशी का घिनौना खेल, 6 युवतियों समेत 11 लोगों को पुलिस ने दबोचा…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

हावड़ा : सेक्स रैकट का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. भाजपा नेता होटल में ‘देह व्यापार’ चला रहे थे। पुलिस को जैसे ही इस घिनौने काम की सूचना मिली तत्काल छापेमारी कर कार्रवाई की गई ।

Sex Racket :प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (BJP ) के एक स्थानीय नेता और 10 अन्य लोगों को हावड़ा जिले के एक होटल में देह व्यापार रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय भाजपा नेता सब्यसाची घोष और उनके 10 सहयोगियों को बुधवार शाम को संकरेल इलाके के एक होटल पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया।

Sex Racket : संदेशखालि में अपने नेताओं द्वारा महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रही सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा को, उसके नेता की देह व्यापार में गिराफ्तारी को लेकर आड़े हाथ लिया।

Sex Racket : तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ भाजपा नेता सब्यसाची घोष नाबालिग लड़़कियों से हावड़ा के संकरेल इलाके के होटल से देह व्यापार कराते हुए पकड़े गए हैं। पुलिस ने 11 आरोपियों और छह पीड़िताओं को मौके से पकड़ा है। यह भाजपा है। वे बेटी की रक्षा नहीं करते, वे दलालों की रक्षा करते हैं।’’भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई की ओर से अबतक मामले में प्रतिक्रिया नहीं आई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related