5वें समन पर भी ED के सामने नहीं जाएंगे केजरीवाल, दिल्ली में आज दंगल

Date:

नई दिल्ली। Arvind Kejriwal: कथित शराब घोटाले में तलब किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होंगे या नहीं, यह बड़ा सवाल कायम है। सूत्रों का कहना है कि केजरीवाल एक बार फिर ईडी के समन को दरकिनार कर सकते हैं।

 

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी शुक्रवार को ही दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विरोध प्रदर्शन का हिस्सा होंगे।

Arvind Kejriwal: दिल्ली में आम आदमी पार्टी दफ्तर, भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय, ईडी दफ्तर समेत सभी अहम ठिकानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस ने भाजपा दफ्तर के पास बैरिकेडिंग की।

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी एक तरफ जहां केजरीवाल को मिल रहे ईडी समन पर आक्रोशित है तो चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हार को लेकर भी भाजपा पर गुस्सा जाहिर कर रही है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा ने वहां गड़बड़ी करके चुनाव जीता।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...