Trending Nowशहर एवं राज्य

JHARKHAND POLITICS UPDATE : सोरेन की गिरफ्तारी के बाद बदली परिस्थिति, हॉर्स ट्रेडिंग का खतरा

JHARKHAND POLITICS UPDATE: Situation changed after Soren’s arrest, danger of horse trading

रांची। जमीन और खनन घोटाले के आरोपी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवर्तन निदेशालय ने रांची स्थित सीएम आवास में 8 घंटे चली लंबी पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया।

इस बीच, झारखंड की राजनीति के लिए गुरुवार का दिन अहम होने जा रहा है। आज जहां झारखंड बंद का आह्वान किया गया है, वहीं ईडी हेमंत सोरेन को कोर्ट में पेश करके अधिकतम 15 दिन की रिमांड मांगेगी।

हॉर्स ट्रेडिंग पर एक सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा, ऐसे कई विधायक हैं जो सॉफ्ट टारगेट हो सकते हैं। सुरक्षा कारणों से हमने अपने विधायकों को सुरक्षित स्थान पर रखा है।

झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद बदली परिस्थिति में सत्ता पक्ष अपने सभी विधायकों को एकजुट रखने में जुटा है। राज्यपाल ने अभी महागठबंधन के नए नेता चम्पाई सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया है। वह शपथग्रहण का इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच रांची में जमा सभी विधायकों को हैदराबाद ले जाने की तैयारी चल रही है। इसे लेकर दिल्ली से रांची के लिए दो विशेष प्लेन मंगाए जा रहे हैं, लेकिन मौसम खराब होने के कारण दिल्ली से विमान उड़ान नहीं भर सका है।

हेमंत सोरेन को पहले ही गिरफ्तारी का डर सता रहा था। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर एक कविता पोस्ट की और संदेश किया कि वे डरने वाले नहीं हैं।

इस बीच, चंपई सोरेन को नया मुख्यमंत्री चुना गया। अब वे राज्य के अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वर्तमान में चंपई झारखंड के कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री हैं। इससे पहले हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना का नाम सीएम पद की रेस में सबसे आगे बताया जा रहा था।

 

 

 

 

 

 

 

Share This: