Trending Nowशहर एवं राज्य

CG BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री 13 से 15 जनवरी तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर ..

CG BIG NEWS: Union Minister on visit to Chhattisgarh from 13 to 15 January..

रायपुर। आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह राजधानी रायपुर में दौरे पर रहेंगे. केंद्रीय मंत्री 13 से 15 जनवरी तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे. छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे.साथ ही कुछ शासकीय बैठकें लेंगे.

12:30 बजे पहुंचेंगे रायपुर –

सबसे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दोपहर 12 बजे रायपुर पहुंचेंगे. जहां सर्किट हाउस में ग्रामीण विकास, भूमि,संसाधन एवं पंचायती राज अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. साथ ही बता दें रायपुर सर्किट हाउस में बैठक के बाद 2 बजे गिरिराज सिंह कोरबा के लिए रवाना होंगे.

5.30 बजे पहुंचेंगे कोरबा –

शाम 5.30 बजे कोरबा पहुँचने के बाद केंद्रीय मंत्री एनटीपीसी अतिथि शाला 6 बजे से जिला प्रशासन के ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन एवं पंचायतीराज अधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रात कोरबा में ही बिताएंगे।

14 जनवरी को स्वछता अभियान में लेंगे भाग –

14 जनवरी को स्थानीय मंदिर में सुबह 10 बजे स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे, जिसके बाद कोरबा के ग्राम ढोंगदरहा में सुबह 11 बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे.

15 जनवरी को जनमन योजना में होंगे शामिल –

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 15 जनवरी को कोरबा में आयोजित जनमन योजना कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे, जिसके बाद रात 8:30 बजे गिरिराज सिंह रायपुर से दिल्ली जाएंगे.

 

 

 

 

 

 

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: