CG BREAKING : विष्णुदेव साय की पहली विस्तारित बैठक शुरू .. दर्जन भर से ज्यादा एजेंडों पर होगी चर्चा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Vishnudev Sai’s first extended meeting begins.. more than a dozen agendas will be discussed

रायपुर। विष्णुदेव साय की पहली विस्तारित बैठक आज हो रही है। नये मंत्रियों की मौजूदगी में होने वाली इस पहली बैठक में दर्जन भर से ज्यादा एजेंडों पर चर्चा होगी। जानकारी के मुताबिक में बैठक में मोदी की गारंटी के तहत मिशन 100 के तहत तय किये गये प्रस्तावों को कैबिनेट में रखा गया है। चर्चा है कि आज की बैठक में पीएससी के भ्रष्टाचार पर जांच का फैसला हो सकता है। भाजपा के अंदर से ही लगातार सीबीआई जांच की मांग उठ रही है।

पिछले दिनों विधायक सुशांत शुक्ला ने भी सीबीआई जांच की मांग की थी। वहीं मंत्री ओपी चौधरी ने भी पीएससी घोटाले की जांच की बात कही थी। आज इस पर कुछ फैसला लिया जा सकता है। वहीं माघी पुन्नी मेला से फिर राजिम कुंभ आयोजित करने को लेकर निर्णय लिया जा सकता है। साथ ही महतारी वंदन योजना और रामलला दर्शन के प्रस्ताव पर भी आज की कैबिनेट में मुहर लग सकती है। बैठक के बाद कैबिनेट के संदर्भ में शाम 4 बजे मीडिया को जानकारी दी जायेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG FAKE GOLD GANG : नकली सोने का खेल बेनकाब!

CG FAKE GOLD GANG : Fake gold game exposed! रायपुर....

MISIR BESRA ARRESTED : मिसिर बेसरा गिरफ्तार!

MISIR BESRA ARRESTED : Misir Besra arrested! रायपुर। झारखंड पुलिस...

CRUDE OIL PRICE : तेल फिर हुआ महंगा!

CRUDE OIL PRICE : Oil becomes expensive again! रायपुर। मिडिल...