CG BREAKING : हसदेव जंगल में पेड़ों की कटाई पर सीएम का बड़ा बयान

Date:

CG BREAKING: CM’s big statement on cutting of trees in Hasdev forest

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरगुजा के हसदेव जंगल में पेड़ों की कटाई के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पेड़ काटने की अनुमति तब दी गई थी जब कांग्रेस सत्ता में थी। यह बातें साय सोमवार को बिलासपुर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा के दौरान कही.

आपको बता दें कि सरगुजा जिले में स्थित जैव विविधता संपन्न हसदेव अरण्य क्षेत्र में परसा पूर्व कांते बासन (पीईकेबी) कोयला खदान परियोजना के दूसरे चरण के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच पेड़ों की कटाई शुरू हो गई है. जंगल बचाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हसदेव क्षेत्र में कोयला खनन का विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी राज्य विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया और भाजपा सरकार पर उद्योगपति का पक्ष लेने का आरोप लगाया है.

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related