CG BREAKING : छठवीं विधानसभा के पहले सत्र में शामिल होने विधानसभा पहुंचे सीएम साय

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: CM Sai reached the assembly to attend the first session of the sixth assembly.

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छठवीं विधानसभा के पहले सत्र में शामिल होने विधानसभा पहुंचे है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन और अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

बता दें कि आज से शुरु होने वाले विधानसभा सत्र की कार्रवाई तीन दिनों तक चलेगी। सबसे पहले आज राज्यपाल का होगा अभिभाषण होगा, जिसके बाद 90 नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। लगभग 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश होगा।

वही लोकसभा की सुरक्षा में हुई चूक के बाद छग विधानसभा भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उसी के चलते कल पुलिस की एक अहम बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाकर रखने के निर्देश दिए गए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related