CG BIG NEWS : प्रचार से लौट रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोककर मारपीट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG NEWS: Congress workers returning from campaigning were stopped and beaten up.

बिलासपुर। बेलगहना क्षेत्र में पार्टी के प्रचार से लौट रहे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से मारपीट का मामला सामने आया है। घायल कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत बेलगहना चौकी में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। बेलगहना क्षेत्र के डांडबछाली में रहने वाले विधिराम सिदार कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। वे अपने साथी कार्यकर्ता राजेश्वर पांडेय के मंगलवार को पार्टी के प्रचार के लिए निकले थे।

प्रचार के बाद शाम सात बजे के करीब वे बोलेरो में अपने गांव लौट रहे थे। नवागांव के पास सामने से आ रहे कार के चालक ने उनके वाहन को इशारा कर रुकने के लिए कहा। इस पर बोलेरो के चालक ने गाड़ी रोक दी। सामने से आए कार सवार लोगों ने पेंड्रा जाने के लिए रास्ता पूछा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रास्ता बताने के लिए अपनी गाड़ी साइड करा दी। इसी दौरान सामने से आए कार सवार लोगों ने उनकी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी अड़ा दी।

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के बाद वे लोग अपनी कार से भाग निकले। मारपीट से घायल कांग्रेस कार्यकर्ता ने घटना की शिकायत बेलगहना चौकी में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

चौकी में रही गहमागहमी पार्टी कार्यकर्ता से मारपीट की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस बेलगहना पहुंच गए। इससे बेलगहना चौकी में गहमा गहमी की स्थिति बन गई। चौकी प्रभारी अनिल अग्रवाल ने घायल कार्यकर्ता से घटना के संबंध में जानकारी ली है। इसके बाद पुलिस की टीम हमलावर की पहचान करने जुट गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related