CG BREAKING : भीषण हादसे में 3 युवकों की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: 3 youths died in a horrific accident

राजनांदगांव। बालोद जिले के डौंडी-भानुप्रतापुर मार्ग में बीती रात को एक भीषण सडक़ हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि दो युवकों की उपचार के दौरान जान चली गई।

घटना की पुष्टि करते बालोद एसपी जितेन्द्र यादव ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि फरार ट्रक चालक की पहचान हो गई है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक डौंडी इलाके के कुवागोंदी के रहने वाले तीन युवक छतरपाल कोर्राम, जितेश दर्रो और थुलेश्वर खुसियाम एक मोटर साइकिल में सवार होकर रास्ते से गुजर रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही एक ट्रक ने जोरदार मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक युवक सडक़ के नीचे नाले में गिर गया। जबकि दो युवक सडक़ किनारे पड़े रहे।

घटना में मौके पर एक युवक की जान चली गई। जबकि दो को 108 की मदद से दल्लीराजहरा अस्पताल लाया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि घटना लगभग रात 9 बजे की है। बाइक और ट्रक के बीच भिडंत होने से यह हादसा हुआ है। तीनों युवक कुवागोंदी के रहने वाले हैं। वहीं यह हादसा डौंडी थाना से करीब 200 मीटर हुआ।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG FAKE GOLD GANG : नकली सोने का खेल बेनकाब!

CG FAKE GOLD GANG : Fake gold game exposed! रायपुर....

MISIR BESRA ARRESTED : मिसिर बेसरा गिरफ्तार!

MISIR BESRA ARRESTED : Misir Besra arrested! रायपुर। झारखंड पुलिस...

CRUDE OIL PRICE : तेल फिर हुआ महंगा!

CRUDE OIL PRICE : Oil becomes expensive again! रायपुर। मिडिल...