CG BREAKING : भाजपा ने विधानसभा चुनाव घोषणापत्र के लिए मांगे सुझाव

Date:

CG BREAKING: BJP seeks suggestions for assembly election manifesto

रायपुर। भाजपा सांसद व घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल ने मीडिया संवाद कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव घोषणापत्र के लिए पत्रकारों के सुझाव मांगे। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में बघेल ने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र के लिए सुझाव देते समय समाज के हर वर्ग के लोगों के चेहरों पर खुशी और उत्साह है। यह देखकर हमें प्रेरणा मिली। इसके पीछे कारण प्रदेश की भूपेश सरकार का पिछले पौने पांच साल का कार्यकाल है, जिसमें प्रदेश की जनता को धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार, घोटाले देखने को मिला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने जनता का शोषण कर, उनका हक छीना है। संवाद कार्यक्रम में उन्होंने सीधे पत्रकारों से वन-टू-वन कर सुझाव लिए, वहीं बड़ी संख्या में पत्रकारों ने लिखित में भी अपने सुझाव संयोजक बघेल को सौंपे। इस अवसर पर भाजपा चुनाव मीडिया प्रभारी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, प्रदेश चुनाव मीडिया समिति संयोजक रसिक परमार, घोषणा पत्र समिति के सदस्य सचिव पंकज झा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR ACCIDENT : स्कूल जाते बच्चे को टैंकर ने कुचला!

RAIPUR ACCIDENT : School going child crushed by tanker! रायपुर।...

SUPREME COURT : सुप्रीम कोर्ट ने ECI के SIR को बताया वैध

SUPREME COURT : SC issues major decision! Approval granted...

KARNATAKA CM CHANGE : कर्नाटक में CM गेम ओवर?

KARNATAKA CM CHANGE : CM game over in Karnataka? कर्नाटक....