CG ACCIDENT BREAKING : चालक की दर्दनाक मौत, बेकाबू बस ने कार को रौंदा ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ACCIDENT BREAKING: Driver tragically died, car crushed by uncontrolled bus..

नीरज उपाध्याय/केशकाल। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 खालेमुरवेंड में शुक्रवार- शनिवार दरम्यानी रात लगभग 2 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें बेकाबू नरेश बस ने विपरीत दिशा से आ रही महिंद्रा एक्सयूवी कार को रौंद दिया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक कृष्णा गर्ग, निवासी महाराष्ट्र की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं कार बुरी तरह से छतिग्रस्त होने के कारण चालक घण्टो तक कार में ही फंसा रहा। इधर घटना की सूचना मिलते ही केशकाल एसडीएम, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी आनंद सोनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी आनंद सोनी ने बताया कि भीषण टक्कर होने के कारण चालक कार के भीतर ही बुरी तरह से दब गया था। सूचना मिलते ही हमारी टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर घण्टों मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। ततपश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु केशकाल अस्पताल भेजा है। फिलहाल मामले में आरोपी बस चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही जारी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related